आज की भौतिक दुनियां में धन की क्या अहमियत है यह किसी से भी छुपा नहीं है। धन साध्य भले ही न हो परंतु जीवन का सबसे बड़ा साधन है और धन कमाने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है शेयर बाजार। अगर आप यहां समझदारी से काम लें तो बड़ी आसानी से प्रचुर धन कमा सकते हैं। अगर शेयर बाजार की प्रमाणिक जानकारी हमारे पास उपलब्ध हो तो हम आसानी से बाजार के जोखिमों से बचते हुए अपना कदम बढ़ा सकते हैं। तो, आइए हम दिनकर कुमार के माध्यम से शेयर बाज़ार में मिलने वाली सुविधाओं और कठिनाइयों के विषय में जानें। इसके अतिरिक्त शेयर बाजार के मुख्य कार्यालयों के पते एवं प्रमाणिक जानकारी भी इस पुस्तक से प्राप्त करें।