Kirjojen hintavertailu. Mukana 11 244 527 kirjaa ja 12 kauppaa.

Kirjahaku

Etsi kirjoja tekijän nimen, kirjan nimen tai ISBN:n perusteella.

2 kirjaa tekijältä Neeraj Neer

Peeth Par Roshni

Peeth Par Roshni

Neeraj Neer

JVP Publication Pvt Ltd
2020
pokkari
*****पीठ पर रोशनी***** नीरज नीर हिन्दी साहित्य जगत की वर्तमान पीढ़ी के एक बहु-प्रकाशित एवं बहु-चर्चित नाम हैं । "पीठ पर रोशनी" उनका दूसरा काव्य-संकलन है। नीरज नीर की कवितायें अपनी अंतर्निहित भाव-व्यंजना, अनूठी काव्य शैली, विडंबनात्मक यथार्थपूर्ण कथ्य, नवीन विम्ब एवं सहज बोधगम्यता के कारण युवा पाठकों में अत्यंत लोकप्रिय है। नीरज नीर झूठ को झूठ कहने वाले साहसी कवि हैं। इनकी कविताओं में वर्तमान समय की अनुगूँज सत्य के धरातल पर उभरती है एवं असत्य के विरुद्ध डटकर खड़ी होती है। इस संकलन की कविताओं में कविताओं के विविध रंग पाठकों को पढ़ने को मिलेंगे । इसमें मुखर स्वर जहां जनपक्षधरता है वहीं प्रेम भी अपने अनूठे अंदाज में प्रस्फुटित होता है। संकलन की कविताओं का जनसरोकार एवं कहन की भाव भंगिमा की तरलता पाठकों को अपने साथ बहा ले जाती हैं एवं अनायास ही वे हिन्दी कविता के प्रति प्रेम में आबद्ध हो जाते हैं।
Thake Paon Se Barah Kos

Thake Paon Se Barah Kos

Neeraj Neer

UNKNOWN
2023
nidottu
"जादूगर का जादू हाथों का कमाल है...इधर ध्यान दीजिए मेहरबान; पलक झपकते ही खेल हो जाएगा और आपके हाथों में बस सवाल रह जाएगा कि आखिर यह हुआ कैसे?" 'थके पाँव से बारह कोस' संग्रह की कहानी 'जादूगर और लाल पान की बेगम' का यह सवाल नीरज नीर की कथा-दृष्टि और सरोकार को समझने के लिए पर्याप्त है। 'आखिर ये हुआ कैसे' जैसे सवालों और संशयों से ही ये कहानियाँ संभव हुई हैं।. "नीरज नीर की कहानियों में अपने समय की कशमकश और भविष्य की आहट साफ सुनी जा सकती है। देशकाल और समाज के यथार्थ के सिरों को पकड़े हुए पठनीयता और रोचकता के उच्चतम मापदंडों पर ये कहानियाँ खरी उतरती हैं। नीरज नीर की कहानियों में जहाँ विषय वैविध्य चकित करता है; वहीं कहन और शिल्प की ताजगी तथा अनूठापन पाठकों को आकर्षित करते हैं।. भूमंडलोत्तर आधुनिक समाज में दरकते मानवीय रिश्ते एवं सामाजिक विद्रूपताओं का सजीव एवं प्रभावशाली चित्रण नीरज नीर की कहानियों में दृष्टिगत होता है। वर्तमान ग्राम्य जीवन एवं ग्रामीण समाज के मनोविज्ञान पर नीरज नीर की सहज पकड़ है; साथ ही विकास की असंतुलित धारा के कारण उभरती विडंबनाओं की थाह लेने का अद्भुत कौशल भी इनकी कहानियों में बखूबी प्रकट हुआ है।इनकी कहानियों में झारखंड की माटी की सोंधी महक; वहाँ का जन-जीवन और संघर्ष भी प्रमुखता से दिखाई पड़ते हैं। इनकी कहानियों की विशेषता है कि वे सहज हैं एवं उनमें अनावश्यक जटिलता नहीं है।"