Kirjojen hintavertailu. Mukana 11 699 587 kirjaa ja 12 kauppaa.

Kirjahaku

Etsi kirjoja tekijän nimen, kirjan nimen tai ISBN:n perusteella.

4 kirjaa tekijältä Swati Gautam

Charu Ratna

Charu Ratna

Swati Gautam

Prabhat Prakashan
2019
sidottu
कुंदन महानगर में रहनेवाली पैंतीस साल की सुखी महिला, एक चीज, जिससे आज तक निकल नहीं पाई-डर। ऐसा कुछ नहीं, जो उसके आने के साथ जोड़ दिया जाए, सिवाय इसके कि उसकी रोने की आवाज दादी को तीर की तरह चुभी थी। पापा के दफ्तर के लोगों ने बेटी के होने के बारे में जाने बिना ही टोक दिया था, विजय, तेरा चेहरा उतरा हुआ क्यों है? इन सबसे बेखबर माँ के प्यार के साथ वह पल रही थी। जिंदगी तब बिल्कुल बदल गई, जब उसके जीवन की उस गलती के लिए, जो उसने की ही नहीं थी, माँ ने बिना सुने ही सजा सुना दी। जहाँ हर लड़की को शादी के बाद मायका खोने का दुःख होता, वह चाहने लगी, शादी जल्दी हो तो अच्छा है, उसे अपनी पहचान बनाने का मौका दोबारा मिलेगा। यहाँ तक के सफर में जाने कितने मौके आए, जब उसे लगा, उसका जीना बेवजह है, पर आत्महत्या वह भी बुजदिल लोग कहाँ कर पाते हैं? बस एक ही काम वह पूरी शिद्दत से करते हैं- समझौता। ऐसे ही समझौतों और उतार-चढ़ाव की कहानी है-चारु रत्न की कहानी। शादी के सालों बाद कैसे वह अपने छोटे से शौक के सपने देखती है और अपने डर को जीतने की एक-एक सीढ़ी चढ़ती है। जीवन के विविध रंगों को उकेरता, मानवीय संबंधों को रेखांकित करता पठनीय उपन्यास।
Flat No. 714 Mein Rahasyamayi Maut Aur Anya Thriller Kahaniyan
आप यहाँ कैसे ? आपकी गाड़ी कहीं दिखाई नहीं दे रही ' "वहीं तो खड़ी थी। आपने नहीं देखा ? ' वह मुसकराई "हाँ, शायद मेरा ध्यान नहीं गया।" "आप डरे हुए लगते हैं ?" "'नहीं-नहीं, वह तो इस सड़क के बारे में बहुत कुछ सुन रखा है, इसलिए थोड़ा''मैं इस सड़क से नहीं आता । आज ही आया हूँ।" "हर काम कभी-न-कभी तो पहली बार किया ही जाता है, अक्षय ।' अक्षय डर गया, '"' लेकिन आपको मेरा नाम कैसे पता ?" "आपके आई-कार्ड पर लिखा है।' वह हलकी सी मुसकराई। अक्षय ने अब तक की सबसे गहरी साँस ली। "जी, जी, मैं भूल गया था।' अक्षय सोच रहा है कि वह बेकार ही डर रहा था। लड़की तो बहुत अच्छी और जरूरतमंद लगती है। अच्छा हुआ, जो उसने उसे बिठा लिया, वरना वह कहाँ जाती क्]या यही है सड़क का सच ? लोग बेकार में डरते हैं और सड़क को बदनाम कर दिया । जबकि यही एक मेन सड़क है, जो दो शहरों को जोड़ती है । -इसी पुस्तक से प्रस्तुत संग्रह की कहानियाँ अपनी किस्सागोई तथा कथारस से भरपूर हैं, रोमांचक भी अतः हर आयु वर्ण के पाठक के लिए मनोरंजक एवं पठनीय हैं ।