Kirjojen hintavertailu. Mukana 12 390 323 kirjaa ja 12 kauppaa.

Kirjailija

Giriraj Sharan Agarwal

Kirjat ja teokset yhdessä paikassa: 12 kirjaa, julkaisuja vuosilta 1999-2012, suosituimpien joukossa Sant Kabeer. Vertaile teosten hintoja ja tarkista saatavuus suomalaisista kirjakaupoista.

12 kirjaa

Kirjojen julkaisuhaarukka 1999-2012.

21 Shreshth Kahaniyan Girirajsharan Aggarwal

21 Shreshth Kahaniyan Girirajsharan Aggarwal

Giriraj Sharan Agarwal

DIAMOND BOOKS
2012
nidottu
हिंदी के अनेक सिद्धप्रसिद्ध कहानीकारों की कहानियों के चयन के साथ अपनी इक्कीस कहानियों का चयन निश्चित ही रोचक है। ये कहानियाँ बिना किसी आग्रह के संकलित की गई हैं। मुझे विश्वास है कि अन्य कहानीकारों के साथ आपको यह संग्रह भी कहानीरस का सुख प्रदान करेगा।अब आपके और संग्रहित कहानियों के बीच व्यवधान न बनते हुए प्रस्तुत हैं मेरी इक्कीस श्रेष्ठ कहानियाँ।
Gyarah Nukkad Natak

Gyarah Nukkad Natak

Giriraj Sharan Agarwal

DIAMOND BOOKS
2011
sidottu
कब तक चलूँ फुदक-फुदक कर मैं भी उड़ना चाहती हूँ उन्मुक्त गगन में विचरण करना चाहती हूँ तुमने मुझे पंछी तो बनाया है मगर न पंख दिए न उड़ना सिखाया है जाने तेरे मन में ये क्या आया है। राह में काँटों का जाल भी बिछाया है। अब कैसे करूँ मैं इसे पार तू ही बता दे, ऐ मेरे रचनाकार
Bachchon Ke Hasya Natak

Bachchon Ke Hasya Natak

Giriraj Sharan Agarwal

DIAMOND BOOKS
2010
sidottu
विद्यालयों में प्रतिवर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन अवसरों पर बच्चे नाटकों का भी अभिनय करते हैं। तब बच्चों की भाषा में लिखे गए सरल नाटकों की खोज होती है।ये हास्य नाटक विशेष रूप से विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को ध्यान में रखकर लिखे गए हैं। ये सरल भी हैं और मनोरंजक भी।मंच पर इनका अभिनय किया जा सके इसी उद्देश्य से प्रस्तुत हैं बच्चों के ये हास्य नाटक।
Meera Jiwani V Sahitya

Meera Jiwani V Sahitya

Giriraj Sharan Agarwal

DIAMOND BOOKS
2003
nidottu
भारत में भक्त कवियों की एक लम्बी परम्परा रही है। भक्तों की इस मणिमाला में मीरा कौस्तुभ मणि के समान है। उसकी आभा सबसे अधिक मोहक, सबसे अधिक प्रखर और सबसे अधिक जीवन्त है। मीरा को लोग गाते हैं, गुनगुनाते हैं, लेकिन विरले ही उसके पदों की आत्मा तक पहुंच पाते हैं। उसके पद सीधे-साधे हैं। वह कोई कवयित्री नहीं है। वह पद उसने प्रेम में गाये हैं। उसके वचनों में जैसा रस है, वैसा किसी और के वचनों में नहीं। आज भी मीरा का नाम हृदय में रस घोल जाता है। मीरा में भक्ति की जैसी सहज उद्भावना हुई है और कहीं भी नहीं हुई है। भक्त तो और भी हुए हैं लेकिन सब मीरा से पिछड़ से पिछड़ गए हैं। मीरा भक्ति जगत का जगमगाता हुआ तारा है।
Sant Kabeer

Sant Kabeer

Giriraj Sharan Agarwal

DIAMOND BOOKS
2001
nidottu
कबीर नाम है प्रेम का। कबीर दर्शन है-एकता का, सद्भाव का। कबीर विश्लेषण है-मस्त, फक्कड़ और निडर व्यक्ति का। कबीर संगम है-दो संस्कृतियों का। कबीर का संगम प्रयाग के संगम से ज्यादा गहरा है। वहां कुरान और वेद ऐसे खो गए हैं कि रेखा भी नहीं छूटी। कबीर एक मार्ग है-सहजता का। ऐसा मार्ग जो सीधा और साफ है। कबीर क्रांतिकारी हैं-क्रांति की जगमगाती प्रतिमा। जाति-पांति के भेद भावों से मुक्त एक सच्चा इंसान। मानवता के संकल्प से ओतप्रोत। ज्ञान की गंगा। ऐसी गंगा जो अपनी संपूर्ण पावनता के साथ एक-एक मन को शीतल करती हुई निरंतर प्रवाहित रहती है। कबीर समर्पण की सही पहचान है। अहंकार से लाखों कोस दूर। ऐसे सहज और क्रांतिकारी संत कवि महात्मा कबीर के जीवन और काव्य से परिचित कराने का संकल्प लेकर समर्पित है प्रस्तुत पुस्तक ट्टमहात्मा कबीर'।
Krantiveer Subhash

Krantiveer Subhash

Giriraj Sharan Agarwal

DIAMOND BOOKS
2000
nidottu
मैं विश्वास दिला दूँ कि अँधेरे में, उजाले में, गम और खुशी में, कष्ट-सहन और विजय में-मैं आपके साथ ही रहूँगा। इस समय तो मैं आपको भूख, प्यास, कठिनाई और मृत्यु के अतिरिक्त कुछ नहीं दे सकता; किंतु यदि आप मेरा साथ जीवन और मरण में दें, जैसा कि मझे विश्वास है कि आप ज़रूर देंगे, तो मैं आपको विजय और स्वतंत्रता तक पहुँचा दूंगा।-सुभाषचंद्र बोस