Kirjailija
Rachna Bhola Yamini
Kirjat ja teokset yhdessä paikassa: 16 kirjaa, julkaisuja vuosilta 2000-2023, suosituimpien joukossa Subhash Chander Bose. Vertaile teosten hintoja ja tarkista saatavuus suomalaisista kirjakaupoista.
Mukana myös kirjoitusasut: Rachna Bhola 'Yamini', Rachna Bhola ' Yamini'
16 kirjaa
Kirjojen julkaisuhaarukka 2000-2023.
पंचतंत्र की कहानियाँ बहुत पुरानी हैं। वे मूल रूप से संस्कृत में लिखी गई थीं। ये छोटी कहानियाँ न केवल पढ़ने में रोचक हैं बल्कि बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ भी पढ़ाती हैं। प्रत्येक कहानी कोई न कोई शिक्षा या सीख अवश्य देती है यही कारण है कि इन्हें सभी आयुवर्ग के पाठक बेहद चाव से पढ़ते हैं। 'पंचतंत्र' शब्द दो शब्दों के मेल से बना है 'पंच' अर्थात पाँच और 'तंत्र' अर्थात आचार के नियम। पंचतंत्र मुख्यतः पशु-पक्षियों की कथाओं का नीतिशास्त्र है, जिन्हें बच्चे बेहद पसंद करते हैं। यहाँ हम रंग-बिरंगे चित्रें सहित पंचतंत्र की कथाएँ प्रस्तुत कर रहे हैं। आशा है कि बाल पाठक उन्हें पढ़ कर आनंदित होंगे।
हम अप्सराएँ प्रेम करती हैं और छोड़ देती हैं। यही हमारा सूत्र है। मेनका, इसके साथ ही जियो, अन्यथा तुम्हें अनावश्यक और अकथनीय दुख सहन करना होगा' क्षीर-सागर मंथन के दौरान जन्मी मेनका, स्वर्ग की सभी अप्सराओं में से सर्वाधिक सुंदर थी, जो अपनी तीक्ष्ण बुद्धि व सहज प्रतिभा के लिए जानी जाती थी। हालांकि, वह सदा एक चीज़ के लिए तरसती रही जिसे वह कभी नहीं पा सकी - एक परिवार। कहीं दूर, गहन तप के बाद एक ऋषि को विश्वामित्र की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्होंने देवों को चुनौती देते हुए, एक और स्वर्ग रचने का साहस दिखाया। उनकी बढ़ती हुई शक्तियों से भयभीत, स्वर्ग के राजा इंद्र निर्णय लेते हैं कि उनकी महत्वाकाक्षाओं पर रोक लगाने के लिए, मेनका को उन्हें लुभा कर पथभ्रष्ट करने के लिए भेजा जाए। जब मेनका और विश्वामित्र की भेंट होगी तो क्या होगा? क्या मेनका अंतत वह पा लेगी, जो वह वास्तव में पाना चाहती थी? अथवा उसे पुन नियति के आगे आत्मसमर्पण करने को विवश कर दिया जाएगा? जानिए सर्वाधिक चर्चित मिथकीय पात्रों में से एक के इस आकर्षक वर्णन के द्वारा।
ज़रा ठहर कर सोचें और दैनिक आदतों व दृष्टिकोण में बदलाव लाकर प्रसन्नता का अनुभव करें जाने-माने बौद्ध संन्यासी शुनम्यो मसुनो ने सदियों पुराने ज्ञान (ज़ेन के सार) को आधुनिक जीवन के लिए स्पष्ट, व्यावहारिक और सरलता से अपनाए जा सकने वाले नियमों में ढाला है। वे 100 दिनों के लिए प्रतिदिन एक नियम को लागू करने का परामर्श देते हैं। प्रत्येक अभ्यास के बाद एक छोटा-सा चित्र दिया गया है और बाकी पृष्ठ को खाली छोड़ा गया है ताकि आपको दो अध्याय के बीच गहरी श्वास लेकर विराम लेने का अवसर मिल सके। प्रत्येक दैनिक अभ्यास के साथ आप पाएँगे कि असाधारण अनुभव की खोज में ही प्रसन्नता नहीं छिपी है, बल्कि इसे आप जीवन में छोटे परिवर्तनों के साथ भी पा सकते हैं। इसके साथ ही आंतरिक शांति और स्थिरता का अनुभव भी कर सकते हैं।.
हितोपदेश हजारों वर्ष पहले नारायण पंडित द्वारा लिखी गई असाधारण कहानियों का संग्रह है नैतिकता और ज्ञान के अमूल्य भण्डार को समेटती इन कहानियों को पंचतंत्र की कहानियों के समक्ष रखा जा सकता है। हितोपदेश की कहानियों में पशु-पक्षियों को मुख्या पात्र के रूप में प्रस्तुत किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हितोपदेश शब्द दो शब्दों हित और उपदेश से मिलकर बना है। हित का अर्थ कल्याण या लाभ करना होता है और उपदेश का अर्थ सलाह या परामर्श देने से है। इस प्रकार हितोपदेश उपदेश या परामर्श देने वाली ऐसी कहानियों का संकलन है, जो सभी के लिए लाभदायक और कल्याण करने वाली हैं। हितोपदेश सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली पुस्तकों में से एक है। वर्तमान विश्व में भी अपने साधारण शब्दों और अर्थपूर्ण कहानियों की वजह से यह लोगों के लिए रुचिकर कहानियों के संकलन में से कुछ मनोरंजक कहानियों को प्रस्तुत कर रहे हैं। आशा है हमारे युवा पाठक इन कहानियों को पढ़कर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।
''ठिठुरते जाड़े में, तेरे प्रेम की गरमाहट से, सूफ़ी क़लंदर के तन पर लिपटी, मोटी सूती चादर से, हमारी फ़क़ीरी के आलम में, इश्क़ की नवाबी शान से, संजीदा उमरों के बीच, दिल की शोख़ नादानियों से तेरे कांधे पर रखे सर से, मिलने वाली राहत से, तेरे हौसले, भरोसे और अपनेपन के आफ़ताब से लिखे हैं लव नोट्स जो तुमसे कभी कहे तो नहीं गए, पर यकीं है कि तुमने सुन ही लिए होंगे। ये सतरें... मेरा इश्क़, मेरी इबादत, मेरी आश्ना, मेरा जुनूँ, मेरी कलम, मेरा कलमा ये हैं मन के मंजीरे '' इश्क़ की हर बात कह देने के बाद भी बात अधूरी जान पड़ती है और लगता है कि बस वही तो कहना था, जो अब भी कहना बाक़ी है। कह देने और न कह पाने की इसी जद्दोजहद का नतीजा हैं, ये मन के मंजीरे... रचना भोला 'यामिनी' ने पिछले दो दशकों में अनगिनत पुस्तकों के अनुवाद किये हैं। मौलिक लेखन में उनकी कृतियाँ, याज्ञसेनी और प्रयास उल्लेखनीय हैं। मन के मंजीरे में रचना भोला 'यामिनी' ने आत्मिक प्रेम की अनुभूतियों को बड़ी सहजता और बेहद खूबसूरती से कागज़ पर उतारा है।
Niyati Ko Chunauti
Medha Deshmukh Bhaskaran; Rachna Bhola ' Yamini'
MANJUL PUBLISHING HOUSE PVT LTD
2018
nidottu
जब नियति शिवाजी और उनकी मंज़िल के बीच आ कड़ी हुई भारतीय उपमहाद्वीप अंधकार से घिरा था. सत्रहवीं सदी निर्दयी युद्धों, निरंतर शोषण तथा धर्म के नाम पर आध्यात्मिक और शारीरिक प्रतारणा का युग रही. शिवाजी अपने समय से कहीं आगे की सोच रखने वाले योद्धा और विचारक थे. उनके उदय के साथ ही सवप्न ने भी जन्म लिया - मनुष्य के जीवन के लिए सम्मान और मर्यादा का स्वप्न, आर्थिक समानता और सशक्तिकरण का स्वपन. लेकिन नियति ने उनका साथ नहीं दिया, उनके लिए परिस्तिथियाँ प्रतिकूल थीं - उनके पास एक पतन की और बढ़ रही पराजित प्रजा के शिव कुछ न था. उन्हें मुग़ल साम्राज्य की शक्ति और पश्चिमी शक्तियों की नौसैनिक श्रेष्ठता से जूझना था. इस तरह, संघर्षरत विचारधाराओं और आपस में पूरी तरह से विपरीत नज़रियों का युद्ध छिड़ गया. सबसे प्राचीन सभ्यता का भविष्य दांव पर लगा था. आप उन महत्वपूर्ण घटनाओं के आरम्भ के साक्षी बनेंगे जिन्होंने सदियों को दहधा कर रख दिया, जिनकी गूँज आज भी इस उपमहाद्वीप को आक्रांत करती है
Most readable book in hindi, Raj leela, Mukhtar Naqvi, Rabindranath Tagore books in Hindi, Best Stories collection in Hindi, Short stories collection in Hindi, Best novel collection of Rabindranath Tagore, Rabindranath Tagorebooks in Hindi for children, Famous books of Hindi Indian authors, Literature books novels, Literature books fiction, books literature and fiction Hindi, Books literature in Hindi, Famous Book in Hindi, Most readable Book in Hindi, Famous books in hindi literature, Bestseller Indian English books Diamond Books Comics, Self Help, Humanities, Health, Family & Personal Development. Kamala Devi Harries, Chanakya neeti,
Akbar and Birbal stories are very famous and popular in India. Birbal was one of the Nine Jewels of the Mughal Emperor Akbar, the Great. By virtue of his wit, wisdom and subtle humour, Birbal became the most trusted courtier of king Akbar. However, many courtiers were jealous of Birbal's star-like rise to fortune and power. They always tried to plot his downfall. In Birbal, Akbar founded a true sympathies and friend, The witty and humorous exchanges between them have become a part of the rich tradition of Indian folk tales. For generations, Akbar - Birbal stories have delighted children and grown - up alike. Some of the stories are presented here with colorful illustrations. Hope, children will enjoy reading these interesting stories.
प्रस्तुत पुस्तक में रैदास जी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण व चामत्कारिक प्रसंगों के अतिरिक्त वाणी भी दी गई है। तथा कुछ पदों की सरल व्याख्या भी की गई है, जिनके माध्यम से पाठकगण पदों का भाव जान सकते हैं। संतवाणी एक ऐसा अथाह सागर है, जिसमें जो जितना गहरा बैठता है, उतने ही मोती बटोर लाता है। मैंने भी इस वाणी रूपी सागर में पैठ कर अनमोल रत्न पाए और आपकी सेवा में प्रस्तुत कर दिए हैं। आशा करती हूँ कि आप भी इनका पूरा रसास्वादन करते हुए, कुछ गहन चेतनापरक व सार्थक विचार ले पाएँगे।इस पुस्तक की रचना में अनेक लेखकों की कृतियों से सहायता प्राप्त हुई। इन कृतियों की सहायता के बिना रैदास-वाणी को समझ पाना असंभव-सा था। मैं उन सभी लेखकों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिनमें से डॉ. रमेशचंद्र मिश्र (संत रैदास, वाणी और विचार), गोविन्द रजनीश (रैदास रचनावली), डॉ. शुकदेव सिंह (रैदास वानी) तथा इंद्रराज सिंह (संत रविदास) विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।